लोकप्रिय पोस्ट

बुधवार, 21 सितंबर 2022

मुहावरे


मुहावरे की परिभाषा
मुहावरा अरबी भाषा का शब्द है ,जिसका शाब्दिक अर्थ होता है -‘अभ्यास’ । हिंदी मे ऐसे वाक्यांश को मुहावरा कहा जाता है, जो अपने साधारण अर्थ को छोड़ कर विशेष अर्थ को व्यक्त करते है।

प्रमुख मुहावरे और उनके अर्थ :-

आँख का तारा - बहुत प्यारा।
अंधे की लकड़ी होना - एक मात्र सहारा होना।
आँखों में धूल डालना - धोखा देना।
अपने पैरों पर खड़ा होना - स्वावलम्बी होना।
आग मे घी डालना - उत्तेजित करना।
काम तमाम करना - मार डालना।
चम्पत होना - भाग जाना।
छातीपर मूँग दलना - कष्ट देना।
लोहे के चने चबाना - बहुत मुश्किल काम होना।
नाकों चने चबवाना - बहुत तंग करना।
चार चाँद लगाना - शोभा बढ़ाना।
कीचड़ उछालना - दोष लगाना।
दाल में काला होना -  रहस्य छिपा होना।
दाँत खट्टे करना - परेशान करना।
आग बबूला होना - अत्यधिक क्रोधित होना।
आँखे दो चार होना - प्रेम हो जाना।
गड़े मुर्दे उखाड़ना - पुरानी बातें खोलना।
नौ दो ग्यारह होना - भाग जाना।
एक और एक ग्यारह होना - एकता मे बल होना।
आसमान टूट पड़ना - भारी विपत्ति आना।
ईद का चाँद होना - बहुत समय बाद मिलना।
कोल्हू का बैल होना - एक जगह पड़े रहना।
खरी खोटी सुनाना - बुरा भला कहना।
घाव पर नमक छिड़कना - दु:खी को और दु:खी बनाना।
गुड़ गोबरा करना - काम बिगाड़ना।
लहू के घूँट पीना - अपमान का उत्तर तक न देना।
दाँतों तले उंगली दबाना - चकित रह जाना।
नाकों चने चबवाना - बहुत तंग करना।
अँगारे सिर पर धरना - विपत्ति मोल लेना।
अंगद का पैर होना - असम्भव कार्य होना।
अँगूठा दिखाना - इनकार करना।
अक्ल चरने जाना - बुद्धि भ्रष्ट होना।
अन्न जल उठना - मृत्यु के सन्निकट होना।
आँखे नीची होना - लज्जित होना।
ईंट से ईंट बजाना - खुलकर लड़ाई करना।
आधा तीतर आधा बटेर - अधूरा ज्ञान।
ईमान बेचना - विश्वास समाप्त करना।
आसमान पर दिमाग चढ़ना - अत्यधिक घमंड होना।
ऐसी तैसी करना - अपमानित करना।
उँगली पर नचाना - संकेत पर काम करवाना।
कलेजे पर पत्थर रखना - धैर्य धारण करना।
कान खाना - निरंतर बातें करके परेशान करना।
कान भरना- चुगली करना।
काला अक्षर भैंस बराबर - बिल्कुल अनपढ़।
कोल्हू का बैल - अत्यंत परिश्रमी।
खटाई में डालना - उलझन पैदा करना।
खाक में मिलना - नष्ट होना।
घोड़े बेचकर सोना - निश्चिंत होना।
घी के दिये जलाना - खुशी मनाना।
चिकना घड़ा होना - निर्लज्ज होना।

कोई टिप्पणी नहीं: